Haryana Weather Alert: कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 18 जुलाई 2026 को शाम 3:25 बजे जारी अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के कुछ उत्तरी जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान मौसम बदल सकता है। यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला/चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र और करनाल में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में अचानक बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश से लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के आसार हैं, इसलिए राज्य के बाकी हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। वाहन चालकों को बारिश और तेज हवा के दौरान सावधानी से चलने की जरूरत है।
📢कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 18.07.2026 @ सांय 3.25 बजे जारी… अगले तीन घंटो में यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला/चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना ।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 15 August: छत्तीसगढ़, MP और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की चेतावनी







