Sirsa Sports News : आइस बैंडी नेशनल चैंपियनशिप में सिरसा के खिलाड़ियों का कमाल: स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन

Sirsa Sports News : बैण्डी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 17 और 18 अक्टूबर को गुरुग्राम के आइसकेट में आयोजित राष्ट्रीय आइस बैंडी चैंपियनशिप में सिरसा के जांबाज खिलाड़ियों ने स्वर्णिम इतिहास रचते हुए पहला स्थान (गोल्ड मेडल) हासिल किया है।

 Sirsa Shine, Sirsa Sports News : इस बड़ी उपलब्धि से पूरे जिले में जश्न का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान सिरसा के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल, गजब की फुर्ती और शानदार तालमेल के दम पर विपक्षी टीमों को कड़ी मात दी। इस वर्ग में दुष्यंत मलिक, गुरअमृत, प्रतीक और ललित ने अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस वर्ग में उभरते हुए नन्हे खिलाड़ी धैर्य ने भी अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार खेल दिखाया और पहला स्थान झटककर गोल्ड मेडल जीता।राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद जब विजेता खिलाड़ी अपने गृह जिले सिरसा लौटे, तो उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

Sirsa Sports News today

सिरसा बैंडी एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के सम्मान में एक विशेष स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन संदीप सिंह ढींगतानियां, प्रधान अमर साहूवाला और महासचिव सरला ने विजेता खिलाड़ियों को फूल–मालाएं पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर उनका जोरदार स्वागत किया और उनकी पीठ थपथपाई।

इस अवसर पर चेयरमैन संदीप सिंह धींगतानिया ने कहा कि आइस बैंडी जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर हमारे खिलाड़ियों ने पूरे हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ाया है।

वहीं, प्रधान अमर साहूवाला और महासचिव सरला ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि सिरसा बैंडी एसोसिएशन भविष्य में भी इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोचिंग और तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी देश और जिले के लिए स्वर्ण पदक जीतकर ला सकें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हमारा नेटवर्क