Sirsa Shine : पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन ने भी बड़ी तादाद में भागीदारी करते हुए रैली को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है और अब इस जनविरोधी सरकार से छुटकारा पाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नारा केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा की आवाज है। देश की जनता अपने मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट हो रही है।
मोहित शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। बाजारों में मंदी का माहौल है। त्योहारों के सीजन में बाजारों में रौनक तो दिखाई देती है, लेकिन दुकानों पर ग्राहक नहीं हैं।
व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और आम आदमी की खरीदारी करने की क्षमता लगातार कम होती जा रही है।उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी सामान तक हर चीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि लोगों की आमदनी में उस हिसाब से बढ़ोतरी नहीं हो रही।
हालात ऐसे हो गए हैं कि आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना भी चुनौती बनता जा रहा है। त्योहारों के दौरान परिवारों की अन्य जरूरतों और खर्चों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है।
मोहित शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का खामियाजा किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और मध्यम वर्ग सहित समाज के हर वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। दिल्ली की महारैली में लोगों की भारी भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि जनता अब बदलाव चाहती है।



