Sirsa Shine, Sirsa News जिला स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित कर स्टेट एवं सीबीएसई चैंपियनशिप का टिकट हासिल करने वाले यूपेन ने कड़े मुकाबले के बावजूद अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
उन्होंने एसजीएफआई स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में 100 मीटर बटरफ्लाई और 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले स्पर्धाओं में शानदार गति का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक झटके, जबकि 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले स्पर्धा में अपनी पकड़ बनाए रखते हुए एक रजत पदक हासिल किया।
वहीं सीबीएसई स्तर की तैराकी प्रतियोगिता में भी अपनी लय बरकरार रखते हुए 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शुरुआत में प्रदेशभर से आए दिग्गज तैराकों के बीच थोड़े दबाव के बावजूद अभ्यास ही व्यक्ति को पूर्ण बनाता है के मंत्र को आत्मसात कर उतरे यूपेन ने इस ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय अपनी अकादमी के विश्वस्तरीय ट्रेनिंग माहौल और अपने मुख्य कोच आशीष चौधरी के कुशल मार्गदर्शन, बारीक तकनीकों एवं अनुशासित प्रशिक्षण को दिया है।
जिनकी बदौलत यूपेन की इस स्वर्णिम उपलब्धि से पूरे सिरसा जिले में जश्न का माहौल है और क्षेत्र के अन्य उभरते युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में नई ऊंचाइयां छूने की प्रेरणा मिली है।


